फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five rifles , a pistol and 748 cartridges missing in hamirpur

हमीरपुर में पांच राइफलें, एक पिस्टल और 748 कारतूस कम मिले

Thu, 25 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five rifles , a pistol and 748 cartridges missing in hamirpur

डीआईजी बीआर मीणा ने हमीरपुर के तीन थानों का गहन निरीक्षण किया। सुमेरपुर थाने में पांच राइफल थ्री नॉट थ्री, एक पिस्टल, 600 कारतूस तथा एके 47 की तीन मैगजीन कम पाई। वहीं थाना चिकासी में 303 बोर के 84 कारतूस व थाना मुस्करा के 64 कारतूस स्टाक में कम मिले। डीआईजी ने मामले की जांच अपर एसपी महोबा को दी है। फिलहाल थाना चिकासी और मुस्करा में तत्कालीन थानाध्यक्ष और हेड मुहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि थाना सुमेरपुर में हेड मुहर्रिर द्वारा सारा सामान उसके कब्जे में होने की बात कहे जाने पर तलब किया है।

विज्ञापन


भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीआईजी गुरुवार को दोपहर 2 बजे थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाने के मालखाने का निरीक्षण किया तो पाया कि पांच राइफल, एक पिस्टल, एके 47 की तीन मैगजीन व 600 कारतूस कम हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि यह सामान जून 2012 से कम है। तब हेड मुहर्रिर सुशील कुमार तिवारी के पास मालखाने का चार्ज था। थानाध्यक्ष ने कहा इस संबंध में कई बार पत्राचार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में हेड मुहर्रिर सुशील जनपद के मझगवां थाने में तैनात है। इस पर डीआईजी ने उससे फोन पर वार्ता कर कम सामान के बारे में पूछतांछ की तो उसने बताया कि यह सभी सामान उसके कब्जे में है।

इस पर डीआईजी ने हेड मुहर्रिर को तत्काल सुमेरपुर आकर सामान सौंपने के निर्देश दिए और मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी। पत्रकार वार्ता में डीआईजी ने बताया कि यह गंभीर मामला है।

सरकारी सामान किसी के कब्जे में नहीं होना चाहिए। दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार डीआईजी बीआर मीणा ने बताया कि थाना चिकासी में 84 और थाना मुस्करा में 64 कारतूस कम मिले है।

बताया कि लापता कारतूसों की जांच अपर एसपी महोबा को दी है। उधर थानाध्यक्ष चिकासी जगदेव प्रसाद यादव ने बताया मामला वर्ष 1978, 82, 85 व 2006 का है। तत्कालीन थानाध्यक्ष व हेड मुहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क्राइम ब्रंाच को जांच के लिए दे दिया गया है।


इसी प्रकार मुस्करा थानाध्यक्ष लाल सिंह यादव ने बताया कि यह मामला 1995 से 2007 के बीच का है। सभी लापता कारतूसों का मुकदमा दर्ज है। मगर कार्यालय में कोई रिकार्ड उपलब्ध नही है। इसके चलते तत्कालीन थानाध्यक्ष व हेड मुहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच क्राइम ब्रांच को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed