फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five Pokeland and 12 overloaded trucks caught in raids in Maurang mines

मौरंग खदानों में छापेमारी में पांच पोकलैंड व 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े

Thu, 21 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five Pokeland and 12 overloaded trucks caught in raids in Maurang mines
चंडौत गांव में बेतवा नदी पर संचालित मौरंग खदान का निरीक्षण करते एसडीएम खालिद अंजुम व सीओ अखिलेश र - फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। अधिकारियों ने राजस्व व खनिज टीम के साथ क्षेत्र की तीन मौरंग खदानों पर छापा मारा। अवैध खनन कर रहीं पांच पोकलैंड मशीनें और 12 ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक पकड़े हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम खालिद अंजुम व सीओ अखिलेश राजन ने टीम के साथ छापामारी कर चंडौत की मौरंग खदान खंड संख्या 22/4 में अवैध खनन कर रही दो पोकलैंड मशीनें तथा छह मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक पकड़े हैं। इसके बाद चिकासी क्षेत्र की मौरंग खदान खंड संख्या 24/18 में दो पोकलैंड मशीनें तथा 24/17 में एक पोकलैंड मशीन पकड़ी है।
विज्ञापन

बधौली की मौरंग खदान खंड संख्या 5 में छह ओवरलोड ट्रक पकड़े हैं। अफसरों की इस कार्रवाई से मौरंग खदान में सारा दिन हड़कंप मचा रहा। ओवरलोड ट्रकों के चालक ट्रक छोड़कर भाग गए। एसडीएम ने बताया कि पकड़ी गई पांचों पोकलैंड मशीनें व 12 ओवरलोड ट्रकों को सीजकर संबंधित थाने के सुपुर्द किया गया है। छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार राधेश्याम सिंह व खनिज निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed