{"_id":"627fef03540db93690393b0e","slug":"fire-rained-from-the-sky-mercury-reached-47-hamirpur-news-knp6967971195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग झुलस रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग झुलस रहे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/ मौदहा/ गहरौली। तेज धूप और उमस से शनिवार को लोग बेहाल रहे। तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव खोजते नजर आए। भीषण गर्मी ने 20 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। गर्मी बढ़ती देख अभिभावकों ने स्कूलों का समय बदलने की मांग की है।
मौदहा संवाद के अनुसार गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर गमछा, साफी, दुपट्टा, कैप व छाते का सहारा लेकर सड़कों पर दिखाई देते हैं। बाजारों में दुकानें तो खुली हैं, लेकिन ग्राहक नदारद हैं। गर्मी से कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी प्रभारी डा. उमाकान्त वर्मा ने कहा कि इस मौसम में गर्मी से बचाव के लिए पानी अधिक पिएं। सिर में कपड़ा डालकर घर से बाहर निकलें। तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करें। आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
गहरौली संवाद के अनुसार गांवों की गलियों में 11 बजे से सन्नाटा छा जाता है। अभिभावक शीतल कुमार, सुनील कुमार, राजेश, रामसेवक, कालीचरण आदि लोगों ने बताया कि विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराए जाने के निर्देश हैं। जबकि विद्यालय समय पर बिजली आपूर्ति भी नहीं हो रही है। ऐसे में नौनिहाल व अध्यापक पेड़ों के नीचे बैठकर भीषण गर्मी में तपने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय का समय सात से 11 बजे तक किए जाने की मांग की है।