फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire in a gas kit car, two kids scorched

गैस किट लगी कार में लगी आग, दो बच्चे झुलसे

Wed, 12 Apr 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire in a gas kit car, two kids scorched
आग से जली कार को देखते मोहल्ले के लोग - फोटो : Amar ujala

कस्बे के पठनऊ मोहल्ले में एलपीजी गैस किट लगी वैगनआर कार में अचानक आग लगने से गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। आग से कार में बैठे दो मासूम बच्चे झुलस गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मासूम बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


कस्बे के बड़ी जुलेहटी बाबा गौस के पास रहने वाले राहत सुबह करीब छह बजे अपने बच्चों रेहान (9) और हस्सान (एक) को वैगनआर कार में बैठाकर पठनऊ मोहल्ले आया था। मोहल्ले में कार खड़ी कर वह काम से चला गया, जबकि बच्चे कार में ही बैठे रहे। इसी दौरान गैस रिसाव के चलते कार में आग लग गई। जिससे कार धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने जब मासूम बच्चों को कार के अंदर देखा तो उन्हें बाहर निकाला। तब तक बच्चे मामूली रूप से झुलस चुके थे। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद छतों से जलती कार पर पानी डाला। जिसके बाद आग बुझ सकी। आग से कार का ज्यादातर हिस्सा जल गया। सूचना पर जब तक कोतवाली के एसएसआई काशीनाथ उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, तब तक आग बुझ चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कार में गैस रिफलिंग की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed