{"_id":"61d1f7acf9c31c29697dfcda","slug":"fire-hamirpur-news-knp673168158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगी, गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगी, गृहस्थी खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा/गहरौली। खड़ेही लोधन गांव में शनिवार रात शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग लगने की सूचना प्रधान प्रतिनिधि ने लेखपाल को दी है।
मुस्करा थानाक्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन निवासी पुष्पेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि सभी लोग रात में सो रहे थे। लगभग 11 बजे शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए आ गए। कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया गया। पर, तब तक आठ कुंतल गेहूं, तीन कुंतल मूंगफली, 50 किलो चावल, कपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
पुष्पेंद्र के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पीड़ित ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र राजपूत को और उन्होंने लेखपाल को दी। लेखपाल हिमांशु कुमार ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।