{"_id":"6054d9218ebc3ec4477c516c","slug":"fire-hamirpur-news-knp618652751","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चरखारी रोड पर गुरुवार की रात एक परचून की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तकरीबन पौने दो लाख कीमत का सामान राख हो गया। दुकान मालिक ने पड़ोसियों की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बहगांव निवासी भरत कुमार चरखारी रोड पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। मकान में ही उन्होंने परचून की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात लगभग 9 बजे रोजाना की तरह वह दुकान बंदकर घर पर चले गए। देर रात दुकान में आग लग गई।
राहगीरों के शोर मचाने पर उन्हें जानकारी हुई। पड़ोसियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। भरत कुमार ने बताया कि आग से दुकान में रखा करीब पौने दो लाख रुपये कीमत का परचून का सामान राख हो गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।