फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR registered against four over trader's death

Hamirpur News: व्यापारी की मौत पर चार के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four over trader's death
राठ (हमीरपुर)। महिला व उसके साथी द्वारा व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने व फर्जी मुकदमे की धमकी से आहत व्यापारी की सदमे से मौत गई थी। मृतक के भाई ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी हिमांशु अग्रवाल (40) की बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर ग्वालियर में मौत हो गई थी। मृतक के भाई दीपांशु अग्रवाल का आरोप था कि पांच सितंबर की शाम एक महिला व पुरुष दो अज्ञात लोगों को लेकर घर में घुस आए। महिला ने 29 अगस्त को उन लोगों पर फर्जी एससी-एसटी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि एक लाख की रंगदारी मांगने लगे। रुपये न देने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

धमकी से सदमे में आए उनके भाई हिमांशु अग्रवाल के सीने में दर्द होने से हालत बिगड़ गई। ग्वालियर में इलाज के बाद बुधवार को घर लौटे। बृहस्पतिवार शाम वही महिला और उसका साथी घर आए और रुपयों की मांग की। जिसके बाद भाई की फिर से हालत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी से उरई फिर ग्वालियर रेफर किया गया। बताया कि ग्वालियर पहुचते ही उनके भाई की मौत हो गई थी। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि दीपांशु के शिकायती पत्र पर गायत्री अनुरागी व केशपाल राजपूत के खिलाई प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed