{"_id":"673f71c4a503f1c650046149","slug":"fertilizer-distribution-at-some-places-sticks-were-cracked-and-at-some-places-attempts-were-made-to-block-the-highway-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-110524-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद वितरण : कहीं चटकीं लाठियां तो कहीं हाईवे जाम की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद वितरण : कहीं चटकीं लाठियां तो कहीं हाईवे जाम की कोशिश
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। जिले में डीएपी खाद को लेकर मारामारी मची है। समितियों में पूरे दिन लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को रैपुरा मंडी समिति में पहले खाद लेने को लेकर किसानों में लाठी-डंडे चटके। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। वहीं, कुलपहाड़ समिति में खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसानों को शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र की रैपुरा मंडी समिति में 300 बोरी डीएपी खाद भेजी गई। खाद वितरण की सूचना पर 600 से अधिक किसान सुबह से ही समिति पहुंच गए। लंबी-लंबी कतारों में लगे किसानों में पहले खाद लेने को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कुछ किसानों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई और खाद वितरण का काम ठप हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए किसानों को लाइन में लगवाकर खाद वितरित करवाई। शाम तक अधिकांश किसानों को खाद न मिलने से वह मायूस होकर लौट गए। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे की सहकारी समिति में खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। 100 से अधिक किसान झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर खड़े होकर विरोध जताया।
विज्ञापन
सूचना पर नायब तहसीलदार पंकज गौतम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शुक्रवार को खाद वितरण कराने का भरोसा देकर किसानों को शांत कराया। उधर, उपकृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव का कहना है कि सभी समितियों में लगातार खाद भेजी जा रही है। किसान धैर्य बनाए रखें। सभी को खाद मुहैया कराई जाएगी।