फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fed up with the cash-strapped farmer suicides

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Thu, 16 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the cash-strapped farmer suicides
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : Amar ujala

सदर कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव में आर्थिक तंगी के चलते एक किसान ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चारा लेने पहुंची पत्नी ने पेड़ से लटकते शव को देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल का कहना है कि ज्यादा शराब पीने से किसान की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


कीरतपुर गांव निवासी रामजी (45) पुत्र रघुनाथ ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगा ली। चारा लेने पहुंची उसकी पत्नी गुड्डो ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास खेतों पर मौजूद किसानों ने घटना की सूचना मृतक के बेटों को दी। मृतक के बड़े बेटे कामता ने बताया कि पिता ने आर्थिक तंगी के चलते ऐसा कदम उठाया है। कहा कि वह तीन भाई और एक बहन हैं। बहन की शादी बीते दो वर्ष पूर्व हो गई थी। पिता के पास मात्र एक बीघा जमीन है।
विज्ञापन


जिसमें इस वर्ष गेहूं बोया है। कहा कि मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रहे थे। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने भी बताया कि वह बीते चार दिनों से गल्ला मांगकर किसी तरह गुजारा कर रहा था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है। वहीं, मुखिया की मौत के चलते परिजनों में कोहराम मचा है। इस मामले में कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसान बीमार रहता था। शराब का अत्यधिक सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed