{"_id":"61cc9b3014642405fa4ee7cd","slug":"farmers-uproar-over-crop-failure-hamirpur-news-knp6724392157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल नष्ट होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल नष्ट होने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बहपुर गांव में अन्ना मवेशियों ने किसानों की फसल नष्ट कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। अन्ना मवेशियों को गोशाला में भेजने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
बहपुर गांव के प्रिंस राजपूत व रामनाथ ने बताया कि मंगलवार रात अन्ना मवेशियों ने उनकी फसल नष्ट कर दी। किसान बहपुर प्रधान करन सिंह, नंदना प्रधान मुलायम सिंह सहित मथुरा, रविंद्र कुमार राजपूत, राजू, प्रिंस, जयपाल, बाघराज, देवेंद्र, जयहिंद, रामसनेही, हितेंद्र, राकेश, रितेंद्र, मनीष, बद्री आदि ने बताया कि मवेशी निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होकर खेतों में पहुंचे। हंगामे की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। नंदना व बहपुर प्रधानों की सहमति पर करीब आधा सैकड़ा मवेशियों को गोशालाओं में भेज दिया। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
कुरारा। ग्राम जखेला में कृषि विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को मसूर, मटर की फसल में कीटों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुस्तफा ने बताया कि मसूर की फसल में माहू आदि रस चूसने वाले कीड़ों की रोकथाम बेहद जरूरी है। बचाव से फसल की उपज बढ़ेगी। इन कीटों से बचाव करने के लिए ईमिंदा करोरोप्रिड पानी में घोलकर मसूर की फसल में छिड़काव करने से कीटों पर नियंत्रण किया जा सकता है।
डॉ. फुल कुमारी ने किचन गार्डन गृह वाटिका के बारे में भी बताया। कृषि बीज भंडार के प्रभारी दिलीप कटियार ने विभाग से संचालित योजनाओं से अवगत कराया। अनूप कुमार ने कृषि संबंधी जानकारियां दी। गोष्ठी में प्रधान प्रतिनिधि अंकित सिंह, मनीष सिंह, अनूप कुमार, संदीप, सुरेश कुमार, जयवीर सिंह, रामलाल यादव, प्रदीप सिंह आदि किसान मौजूद रहे।(संवाद)