फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers standing outside procurement centers for five days, did not get cost or hard work

Hamirpur News: पांच दिन से खरीद केंद्रों के बाहर खड़े किसान, लागत मिली न मेहनत

Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers standing outside procurement centers for five days, did not get cost or hard work
महोबा। कड़ी मेहनत के बाद उपज तैयार होने पर अब उसे बेचने के लिए भी किसानों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। खरीद केंद्रों में कई किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में मूंगफली लादकर पांच दिन से डेरा जमाए हैं, लेकिन उनकी मूंगफली नहीं बिक पा रही है। ऐसे में किसान भीषण ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। ट्रैक्टरों व पिकअप का भाड़ा उन्हें जेब से अदा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में मूंगफली खरीद के लिए छह केंद्र खोले गए हैं। बाजार में मूंगफली का भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है जबकि खरीद केंद्र में समर्थन मूल्य योजना के तहत 6,783 रुपये क्विंटल मूंगफली बिक रही है। ऐसे में किसान खरीद केंद्रों में पहुंच रहे हैं। पचपहरा केंद्र में झांसी-मिर्जापुर हाईवे के दोनों ओर 50 से अधिक मूंगफली लदे ट्रैक्टर पांच दिन से खड़े हैं। बुधवार को खरीद न होने पर किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को महज चार किसानों की ही मूंगफली की खरीद हो सकी।
विज्ञापन

अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे किसानों को समय के साथ रुपयों की बर्बादी करनी पड़ रही है। टीकामऊ गांव के किसान सुरेश पटेल, पवा के मनमोहन ने बताया कि वह पांच दिन से खरीद केंद्र के बाहर खड़े हैं। ट्रैक्टर और पिकअप का प्रतिदिन एक हजार रुपये भाड़ा लग रहा है। रूखी-सूखी खाकर वह खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। उधर, जिला विपणन अधिकारी उदित नारायण का कहना है कि नियमानुसार किसानों की मूंगफली की खरीद कराई जा रही है। वह स्वयं केंद्रों पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed