फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Mayank and Saroj die in Noida fire incident screams fill the air as their bodies arrive by ambulance

हमीरपुर: नोएडा अग्निकांड में मयंक और सरोज की मौत, एम्बुलेंस से शव आते ही गूंजी चीखें, लोगों की आंखें नम

Fri, 25 Sep 2026 10:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 10:58 AM IST
सार

Hamirpur News: नोएडा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले राठ क्षेत्र के दोनों यात्रियों के शव शुक्रवार सुबह उनके पैतृक निवास पहुंचे। मृत इंजीनियर मयंक गुप्ता और सरोज गुप्ता के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Hamirpur Mayank and Saroj die in Noida fire incident screams fill the air as their bodies arrive by ambulance
राठ पहुंचे इंजीनियर मयंक और सरोज के शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की बस में बुधवार रात नोएडा के पास अचानक आग लगने से राठ क्षेत्र के दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता और जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव व हाल मुकाम बजरिया निवासी सरोज गुप्ता ने जान गंवाई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया था।

विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार रात बस दिल्ली से महोबा के लिए रवाना हुई थी। नोएडा से निकलते ही बस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। इनमें राठ के मयंक गुप्ता और सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई।

विज्ञापन





शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह दोनों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने शवों की पहचान मयंक गुप्ता और सरोज गुप्ता के रूप में की। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचे। मुगलपुरा स्थित घर पर एंबुलेंस के पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए मोहल्ले और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed