फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers lodged a complaint on CM portal

Hamirpur News: किसानों ने सीएम पोर्टल में दर्ज कराई शिकायत

Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers lodged a complaint on CM portal
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर स्थित कनौटा मौजा दरिया में किसानों ने खेतों से अवैध मौरंग खनन को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।किसानों का आरोप है कि पूर्व में सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने मनमाफिक रिपोर्ट लगाकर शासन को गुमराह कर दिया। पीड़ित किसानों ने फिर से सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। शहर के आंबेडकर नगर नौबस्ता निवासी अजय कुमार, रामेश्वर आदि भूमिधर किसानों ने सीएम पोर्टल में शिकायत कर आरोप लगाया कि मई माह में सीएम पोर्टल में शिकायत की थी कि उनके कृषि योग्य भूमि में अवैध खनन किये जाने व विरोध करने पर जानमाल की धमकी दिए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। जिसपर सीएम कार्यालय से मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जांच अधिकारी ने मिलकर उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाकर शासन को गुमराह कर दिया।किसानों ने दोबारा सीएम हेल्पलाइन सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed