फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers began to paint work

रंग लाने लगी किसानों की मेहनत

Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers began to paint work
पत्योरा पंप कैनाल की मुख्य नहर की सफाई में जुटे किसानों की मेहनत रंग लाई है। नहर साफ करने पर पानी करीब डेढ़ किमी आगे बढ़ा है। मगर अभी भी नहर पुलियों के नीचे फंसे कचरे के न निकलने से पानी की रफ्तार नहीं बढ़ पाई है। अमर उजाला के इस अभियान के चलते गुरुवार को लघु डाल नहर विभाग के अधिशाषी अभियंता टीम के साथ लिफ्ट कैनाल का मुआयना करने पहुंचे।
विज्ञापन


करीब चार दशक पूर्व स्थापित की गई पत्योरा पंप कैनाल की हालत बदतर हो चुकी है। करीब दस किमी पानी भेजने वाला लघु डाल नहर विभाग इस बार मात्र दो से ढाई किमी में ही सीमित रह गया है। कई माइनरों में पानी तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


जिससे किसानों को सिंचाई के लिए अन्य साधनों का इंतजाम करना पड़  रहा है। अभी तक पंप कैनाल में लगी छह मोटरों में सिर्फ दो ही चलाई जा रही थीं। इधर, जब किसानों ने खुद नहर के शैवाल को हटाने का काम किया, तो अब पंप आपरेटर ने एक और मोटर चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मेहनत रंग लाती दिख रही है। तीसरी मोटर चलने से अब करीब डेढ़ किमी पानी और आगे पहुंचा है। जलाला के किसान दिलीप शर्मा व कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि नहर की पुलियों के नीचे कचरा फंसा हुआ है। जिसे नहर चालू करने के  पहले विभाग को साफ करा देना चाहिए था, मगर अधिकारी नाममात्र का काम दिखा बजट को ठिकाने लगा रहे हैं।


पत्योरा पंप कैनाल को चालू कराने के मामले में अमर उजाला की इस मुहिम पर गुरुवार को अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार अपने अधीनस्थों के साथ पत्योरा पंप कैनाल पहुंचे और मौके का जायजा लेने के बाद किसानों को दो दिनों में टेल तक पानी पहुंचाने का वादा किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed