{"_id":"6a0b62d73846088e340b32e6","slug":"farmer-injured-in-jackal-attack-dies-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140223-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सियार के हमले में घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सियार के हमले में घायल किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 34- मृतक वीर बहादुर। स्रोतः परिजन
राठ। सियार के काटने के बाद रेबीज का शिकार बने किसान की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा गांव निवासी घासीराम प्रजापति ने बताया कि उनके बेटे वीर बहादुर (36) आठ दिन पहले खेत में मूंग की फसल की रखवाली कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार वीर बहादुर ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और सामान्य रूप से काम करते रहे। 14 मई को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्होंने परिजनों को सियार के काटने की बात बताई।
पहले उनका इलाज झांसी में कराया गया लेकिन आराम न मिलने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शरीर में रेबीज संक्रमण फैलने की पुष्टि की। रविवार सुबह करीब नौ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और राठ कस्बे में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रभा, बेटा अभिषेक तथा बेटियां राखी और विशाखा को छोड़ गए हैं। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।