{"_id":"6aa6e31d95c77d1e85016fbe","slug":"farmer-distressed-by-debt-and-crop-failure-took-his-own-life-by-hanging-himself-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144991-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कर्ज और फसल बर्बादी से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कर्ज और फसल बर्बादी से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कर्ज और फसल बर्बाद होेने से परेशान किसान ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह बेटे ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के बिंहुनी खुर्द गांव निवासी मुन्नीलाल मिश्रा (60) ने करीब एक वर्ष पहले 10 बीघा जमीन पर खेती के लिए ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। परिजन के अनुसार ट्रैक्टर की किस्तें चुकाने में वह परेशान रहते थे। अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसल भी बर्बाद हो गई थी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी। बेटे शिवा मिश्रा ने बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते घर में अक्सर कलह होती थी। शनिवार रात किसी बात को लेकर मुन्नीलाल का पत्नी सुहागरानी से विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्होंने पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया।
शिवा ने बताया कि वह माता-पिता में विवाद होने के बाद सो गया था। रविवार सुबह पिता फंदे से लटके मिले। मृतक के दो अविवाहित बेटे और एक विवाहित बेटी है। बड़ा बेटा निष्कर्ष शहर में मजदूरी करता है और शनिवार को ही घर से गया था। सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव कुमार साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उपनिरीक्षक ने बताया कि परिजन से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
पांच लाख का लिया था लोन
शिवा ने बताया कि पिता मुन्नीलाल ने बड़े बेटे निष्कर्ष के नाम पर एक प्राइवेट कंपनी से नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए पांच लाख का लोन लिया था जिसकी 36000 रुपये तिमाही किस्त आती थी। किसान ने शुरुआती दो किस्तों को ही अदा कर पाया था। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर अगली चार किस्तों जमा न होने पर निजी कंपनी ने डिफाल्टर घोषित कर दिया और लोन भरने का दबाव बनाया जिससे वह परेशान रहने लगे थे। इसी वजह से अक्सर कलह होती थी।