{"_id":"624f28f25a17202da2761539","slug":"farmer-commits-suicide-due-to-low-yield-hamirpur-news-knp6899270105","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपज कम होने पर किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपज कम होने पर किसान ने की आत्महत्या
विज्ञापन
राठ के पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। अपेक्षा के अनुरूप फसल में पैदावार न होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मझगवां थाने के झिन्ना गांव निवासी लेखसिंह (45) ने गुरुवार सुबह कमरे में तौलिया के सहारे फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई, उनकी मौत हो चुकी थी।
बड़े भाई धर्मपाल ने बताया कि लेखसिंह के नाम पर सात बीघा कृषि भूमि है। वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पांच बेटियों में बड़ी बेटी का विवाह कर चुके हैं। अभी प्रीति, रागिनी, आकांक्षा, साक्षी और पुत्र विशाल अविवाहित हैं।
इस वर्ष खेत में गेहूं व मटर की फसल बोई थी। थ्रेसरिंग में उम्मीद से कम अनाज निकलने से सदमे में थे। धर्मपाल ने बताया कि इसी सदमे के चलते उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक लेखसिंह की फाइल फोटो- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन