फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Emphasis on adopting natural and organic farming

Hamirpur News: प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने पर जोर

Thu, 26 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on adopting natural and organic farming
राठ। चिल्ली गांव में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मेरठ एवं दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर तकनीकी हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के उप महानिदेशक डॉ परमेंदर सिंह ने रासायनिक आधारित खेती को जैविक एवं प्राकृतिक खेती में परिवर्तित करने पर जोर दिया। कहा कि इससे मृदा व पर्यावरण के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्राकृतिक खेती परियोजना के प्रभारी डॉ राघवेंद्र सिंह ने गांव में प्राकृतिक तरीके से फसलों के उत्पादन के ऊपर चल रही परियोजना की जानकारी दी। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ चंद्रभानु ने वैज्ञानिक तरीके से लाभकारी जैविक एवं प्राकृतिक खेती के आधार स्तंभों की जानकारी दी। दलहन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सीपी नाथ ने दलहनी फसलों की नई-नई उन्नत प्रजातियां की जानकारी दी।
विज्ञापन

चिल्ली की फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन गोहांड तुलसी के निदेशक रघुवीर सिंह ने किसानों के प्रक्षेत्र पर जैविक एवं प्राकृतिक तरीके से उगाई गई फसलों विशेष कर कैमोमाईल, चना, चिकोरी आदि फसलों का भ्रमण कराया। ग्राम प्रधान सुमन राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। सुखविंदर सिंह, धूराम सिंह, छत्रपाल सिंह, हरगोविंद सिंह, शिव शंकर, निर्दाेष पेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed