फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electricity department team attacked, three people including two workers injured

Hamirpur News: बिजली विभाग की टीम पर हमला, दो कर्मी समेत तीन घायल

Thu, 29 Jan 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team attacked, three people including two workers injured
हमीरपुर। बिजली चेकिंग करने गई टीम पर दो भाइयों ने हमला कर दिया। दो संविदा कर्मियों सहित तीन के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। संविदाकर्मी ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी बिजली विभाग के संविदाकर्मी धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें बताया कि मंगलवार को कीरतपुर में बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत डोर टू डोर संयोजन विच्छेदन एवं राजस्व वसूली का कार्य चल रहा था। दोपहर 12.30 बजे टीम के साथ सुनीता पत्नी संतराम के परिसर में लगे मीटर को चेक कर रहे थे। तभी संतराम के बेटों अंकित व कपिल ने उन्हें व उनके साथी संविदाकर्मी रामजस से गालीगलौज करते हुए पीटा। रामधीन पर भी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। मामला शांत होने के बाद टीम चौराहे पर पहुंची। वहां शिवम ने रामधीन के साथ दोबारा मारपीट की। घटना का वीडियो बनाने पर अंकित ने मोबाइल फोन तोड़ दिया। दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed