{"_id":"627ea3c4e4bbdb4f676b0a6a","slug":"electrician-hanged-hamirpur-news-knp6966227111","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रीशियन ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रीशियन ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के आंबेडकर नगर में किराए में रह रहे बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर के पटकाना मोहल्ला निवासी अतुल उर्फ सोनू धुरिया (40) शराब पीने का आदी था। वह रोड लाइट व इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शराब पीने की आदत के चलते घर में रोज झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले वह आंबेडकर नगर में श्यामकरन के मकान में किराए का कमरा लेकर रहने लगा था। मृतक के तीन बेटे सोम, ओम व नकुल है। पिता की पहले मौत हो चुकी है। घटना से मां मुन्नी, पत्नी अंजू व बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
(संवाद)