{"_id":"61c4c1b9e72fd30ef5712299","slug":"election-hamirpur-news-knp671320729","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। 581 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विभिन्न पदों के प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में जुटे हैं। मतदान के एक दिन पहले गुरुवार को मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे आजमाते देखे गए।
सहायक चुनाव अधिकारी देबी प्रसाद ने बताया कि मतदान में अध्यक्ष पद के तीन दावेदार अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा, राम स्वरूप यादव व कृष्ण बिहारी पांडेय के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए दो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सीनियर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामकिशुन यादव व अमरजीत शुक्ला किस्मत आजमा रहे हैं।
जूनियर कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए छह एवं कनिष्ठ सदस्य के लिए चार वकीलों के बीच मुकाबला है। उन्होंने बताया कि 581 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, अधिवक्ता देवेंद्र शुक्ला का कहना है कि जो सबको साथ लेकर चले उसको ही करेंगे मतदान।