फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight people were injured by drunken driver Marshall

नशे में धुत मार्शल चालक ने आठ लोगों को घायल किया

Thu, 11 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Eight people were injured by drunken driver Marshall
नशे में धुत मार्शल चालक ने बुधवार को धर्मेश्वर बाबा के पास आठ लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पंधरी गांव में ग्राम प्रधान के दरवाजे के सामने धर्मशाला की दीवार से टकराकर मार्शल को पलटा दिया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया।

पचखुरा खुर्द गांव निवासी कल्याण सिंह नशे में धुत होकर बुधवार की शाम लगभग लगभग 4:30 बजे मार्शल लेकर कस्बे से गांव जा रहा था। धर्मेश्वर बाबा के पास मार्शल चालक ने बिरखेरा निवासी साइकिल सवार गोपीलाल व उसके पुत्र रामपाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया और कुछ दूर आगे बाइक से जा रहे बुढ़ई निवासी रवि (30) को को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद वह तेज रफ्तार में मार्शल लेकर गांव की ओर जाने लगा। पंधरी गांव में उसने तांगे को टक्कर मार दी। जिससे इसपर सवार ब्रह्मानंद, जयराज सिंह चंदेल व रामदयाल निवासी पारा रैपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। तांगे को टक्कर मारने के बाद आगे जा रहे साइकिल सवार राहुल (22) को भी उसने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल चालक पंधरी प्रधान बाले गुप्ता के मकान के सामने सड़क के नीचे धर्मशाला की दीवार से जा टकराया। जिससे मार्शल पलट गई। वह भी चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर मारापीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मार्शल चालक की इस हरकत से करीब तीन किमी की सड़क में दहशत फैल गई।


वहीं प्रधान के दरवाजे पर खेल रहे छह बच्चे भी बाल बाल बच गए। ग्राम प्रधान बाले गुप्ता ने अपने वाहन से सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि मार्शल पचखुरा निवासी पुत्तन सिंह का है। चालक कल्याण सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। चालक का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed