फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight mud houses collapsed due to rain; household belongings buried

Hamirpur News: बारिश के चलते आठ कच्चे मकान गिरे, गृहस्थी दबी

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eight mud houses collapsed due to rain; household belongings buried
फोटो- 28 एचएएमपी 33 राठ के औड़ेरा गांव में गिरा हुआ मकान दिखाता ग्रामीण। संवाद
बारिश के चलते आठ कच्चे मकान गिरे, गृहस्थी दबी
विज्ञापन

फोटो- 28 एचएएमपी 33 राठ के औड़ेरा गांव में गिरा हुआ मकान दिखाता ग्रामीण। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। नगर व क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से एक दर्जन मकान गिरकर धराशाई हो गए। जिनके नीचे दबकर गृहस्थी का हजारों रुपए का सामान बर्बाद हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के औड़ेरा निवासी छत्रपाल विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिनों से लगातार बारिश व नहर के ओवरफ्लो होने के चलते पूरे गांव में पानी का भराव है। जिसके चलते बृहस्पतिवार शाम को उनका मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे उनका गृहस्थी का सामान दब गया बताया कि मकान गिरने से करीब उन्हें सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है इसी तरह गांव के ही अमरचंद्र, रामहेत राजपूत, मुन्नीलाल अहिरवार, रमेशचंद्र आर्य, करन राजपूत के भी मकान बरसात के कारण बृहस्पतिवार को गिर गए हैं। बकरई गांव निवासी देवेंद्र राजपूत का शुक्रवार दोपहर दो मंजिला मकान गिर गया उसे समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। कैंथा गांव के राम प्रकाश जोशी का भी कच्चा मकान गिरने से करीब 50 हजार का नुकसान हो गया। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लेखपाल आरती गुप्ता ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कहा कि जल्द ही सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन



-----------------------

पौथिया में चार मकान गिरे

पौथिया। बारिश से ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव में गुरुवार की रात चार कच्चे मकान भरभरा कर ढह गए। हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। सुल्तान निषाद, अनुराग दीक्षित, छोटे वर्मा का रिहायशी कच्चा मकान सहित त्रिलोका कुटार का पशु बांधने वाला बाड़ा भरभरा कर गिर गया। प्रधान प्रतिनिधि आशीष सचान ने बताया लेखपाल सगुप्ता परवीन को मकान गिरने की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

गिरे मकानों का मांगा मुआवजा
गहरौली। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गोरन पुरवा और आसपास के इलाकों में हुआ है। मकान गिरने से कई परिवार बेघर हो गए और खुले आसमान के नीचे पॉलिथीन डालकर रहने को मजबूर हैं। प्रेमा रानी पत्नी राम सिंह निवासी गोरन पुरवा, गहरौली की उषा रानी पत्नी राम सिंह, रामसेवक कुशवाहा, नीरजा देवी, रमेश चंद्र और केशव प्रसाद के कच्चे मकान गिर गए। प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक मुआवजा दिया जाए और आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed