फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight complaints came in the control room

15 मार्च से संचालित कंट्रोल रूम में दर्ज हुईं आठ शिकायतें

Sun, 03 Apr 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eight complaints came in the control room
फोटो 03 एचएएमपी विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम में पेयजल संबंधी शिकायत नोट करता कर्मी संतोष कुमार
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में आई आठ शिकायतें
15 मार्च से संचालित है, शिकायतों का ग्राम स्तर के कर्मचारी तेजी से कर रहे निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जनपद में 15 मार्च से पेयजल समस्या निस्तारण को संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। शनिवार को डीएम ने शुभारंभ किया। जिसमें अभी तक करीब आठ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जिनका निस्तारण प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन करने में जुटा है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों संतोष कुमार, विनोद कुमार और मुनीर अहमद की आठ आठ घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वहीं प्रत्येक विकासखंड में पेयजल की निगरानी के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं रविवार को विकास भवन की ओर जाने वाली बीएसएनएल की केबल टूटने पर दो घंटे टेलीफोन व्यवस्था ठप रही। लाइन जुड़ते ही चार शिकायतें दर्ज हुईं।
शिकायत का हुआ निस्तारण
सरीला ब्लाक के अतरौली निवासी संतोष कुमार ने बताया कि दरवाजे के पास लगा हैंडपंप का रिबोर पिछले वर्ष हुआ था। यह काफी दिनों से पानी नहीं दे रहा है। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई तो हैंडपंप की मरम्मत करा दी गई। बताया कि एकल पाइप पेयजल योजना की लाइन चोक होने से अभी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

हैंडपंप पूरी क्षमता से नहीं दे रहा पानी
मुस्करा ब्लाक क्षेत्र के बांधुरखुर्द निवासी शिकायतकर्ता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शंकरजी मंदिर में लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब था। कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज कराने पर प्रधान व सचिव ने ठीक कराया, लेकिन पानी कम निकाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जमीन विवाद में नहीं हुआ रिबोर
टोलामाफ के अमर सिंह यादव ने हैंडपंप रिबोर की समस्या दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रिबोर के लिए टीम आई, मगर जमीन विवाद आड़े आने से रिबोर का काम लटक गया है। कहते हैं करीब 500 आबादी के बीच हैंडपंप नहीं है।

--
समय से हो रहा शिकायतों का निस्तारण
पेयजल की किसी भी समस्या की शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 05282 221196 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं। आठ शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिनमें चार का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं चार शिकायतें रविवार को शहर सहित छानी, बिवांर, राठ की आईं शिकायतों का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि सभी जगह का सर्वे हो चुका है। सत्यापन होना शेष है।
राजेंद्र प्रकाश, डीपीआरओ नोडल पेयजल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed