हमीरपुर। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत भाषण निबंध प्रतियोगिता हुई। मानसी पहले, वैभवी दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रही।
भाषण प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सरस्वती देवी, आरती सक्सेना, नेहा गुप्ता, प्रेरणा सिंह, अंजना खरे, शिवांगी स्वर्णकार, अमित दक्ष, प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। उधर, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में प्राचार्य डॉ. राजकुमार के संरक्षण में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ज्योति यादव व लवकुश कुमार ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। डॉ. सबा कौसर ने यातायात चिह्नों की जानकारी दी। संचालन डॉ. राजेश कुमार ने किया।