{"_id":"623e054d1080c10ba81db504","slug":"education-hamirpur-news-knp6874860138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के बजाय अंग्रेजी माध्यम से पर्चे थमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के बजाय अंग्रेजी माध्यम से पर्चे थमाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। परिषदीय विद्यालयों में हो रही वार्षिक परीक्षा में हिंदी भाषा के स्कूलों में कक्षा पांच का गणित का पेपर अंग्रेजी भाषा में छात्रों को थमा दिया गया। विभागीय अधिकारियों को देकर पर्चे का हिंदी अनुवाद कर परीक्षा कराई गई।
विकास खंड क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के चार स्कूल हैं। इनमें मकरांव, पाटनपुर कम्पोजिट, गहरौली खुर्द कंपोजिट व भमई प्राथमिक विद्यालय है। नगर क्षेत्र मौदहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी भाषा के ही स्कूल हैं। शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में हिंदी भाषा माध्यम के स्थान पर अंग्रेजी माध्यम का पर्चा थमा दिया। शिक्षकों ने पर्चे का हिंदी अनुवाद कर ब्लैक बोर्ड में लिख परीक्षा कराई। खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल का कहना है कि शिक्षकों को हिंदी अनुवाद कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए। गहरौली संवाद के मुताबिक परीक्षा में कला और गणित के प्रश्न पत्र अंग्रेजी माध्यम के मिलने पर छात्र और छात्राएं भौचक्के रह गए। अध्यापकों ने ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों को हिंदी में लिखकर समस्या का समाधान कराकर परीक्षा कराई। विकास खंड में पांच स्कूल प्राइमरी स्तर पर इंग्लिश मीडियम हैं।
गहरौली के कन्या प्राथमिक स्कूल को कन्या गर्ल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल कागजों में चयनित तो कर दिया गया लेकिन एक भी अंग्रेजी विषय का अध्यापक नहीं है। इस कारण बच्चों को अंग्रेजी नहीं पढ़ाई जा सकी है। गुरुवार को हमारा परिवेश विषय का पेपर अंग्रेजी माध्यम से छात्रों को थमा दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी कला और गणित विषय के पेपर अंग्रेजी माध्यम से ही छात्रों को प्राप्त हुए। खंड शिक्षाधिकारी समर सिंह ने बताया विद्यालय का नाम गवर्नमेंट पोर्टल पर इंग्लिश मीडियम दर्ज है। इसलिए पेपर भी इंग्लिश मीडियम के आए हैं। ब्लैक बोर्ड पर हिंदी में प्रश्न लिखकर परीक्षा कराने के लिए कहा था।