फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   education

लक्ष्य की प्राप्ति होने तक करें प्रयास, शिक्षक दिवस पर कई जगह शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
education
हमीरपुर। शिक्षक दिवस पर डीएम डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने राजकीय पुस्तकालय में संचालित नई पहल कोचिंग सेंटर में शिक्षकों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मां सरस्वती की मूर्ति व पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए निरंतर प्रयासरत रहें। समय-समय पर शिक्षकों का मार्गदर्शन लेते रहें। उन्होंने कहा शिक्षक त्रिकालदर्शी होते हैं। वह समाज के निर्माता हैं। व्यक्ति के चरित्र निर्माण व नैतिकता का निर्धारण शिक्षक से ही होता है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार मीणा व मौजूद शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मुख्य अतिथि पूर्व प्रवक्ता बैजनाथ भरद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कर्वी के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने कहा सीखना व सिखाना ही शिक्षक की असली पहचान है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेशचंद्र ने कहा शिक्षक वह है जो शिक्षा देता है और सभी को क्षमा प्रदान करता है। शिक्षक छात्रों के लिए प्रेरणा और सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने आचार्यों से अध्यापन के नए तरीके सीखने की अपील की। आचार्य रमेश शुक्ला ने कहा शिक्षक आजीवन छात्र रहता है। शहर के रहुंनियां स्थित महाकाल भवन में एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें न्यू देलही स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित, किशन, सौम्या, आस्था, राशी, गुंजन, सद्भावना, आकांक्षा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुजनों को किया सम्मान
राठ। शिक्षक दिवस पर जीआरवी इंटर कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। जिसमें प्रबंध समिति व अभिभावक समिति ने शिक्षकों को सम्मानित किया। लायंस क्लब राठ विराट ने भी शिक्षकों का सम्मान किया। विद्यालय प्रबंधक डा. आरआर गुप्ता व अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामजी ने अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया को सम्मानित किया।

वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक सुरजन सिंह, जागेश्वर अहिरवार को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सदस्य सुरेश शर्मा, विजय द्विवेदी, आदर्शमय खरे, प्रदीप कुमार मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे। अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय कुम्हरिया में आयोजित संगोष्ठी में पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डा. अमित शर्मा, शेख अहमद, डा. पूनम यादव, राकेश कुमार, बाबूलाल, मुकेश, राजेश, उमाशंकर आदि रहे। लायंस क्लब राठ विराट ने सेवा निवृत्त शिक्षकों सुरजन सिंह, जागेश्वर प्रसाद, एजाज अहमद आदि को सम्मानित किया। अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एड, सचिव मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रहमत बेग, कमलेंद्र मिश्रा, आदर्श कोहली, अशोक सक्सेना, राजेंद्र राजपूत, गिरीशशरण बुधौलिया, राजेश द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed