फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   E-pop machine stalled, purchases unable to start

Hamirpur News: ई-पॉप मशीन ठप, नहीं शुरू हो पा रही खरीद

Thu, 09 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
E-pop machine stalled, purchases unable to start
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के क्षेत्रीय सहकारी समिति के साथ इंगोहटा सहकारी समिति में गेहूं खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान है। अधिकारी ई-पाॅप मशीन खराब होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने गेहूं खरीद के लिए कस्बे की सहकारी समिति के साथ इंगोहटा सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है। कस्बे की सहकारी समिति में किसानों ने गेहूं लाकर खुले आसमान के नीचे ढेर लगा दिए हैं। सचिव समीर सचान ने बताया कि क्रय केंद्र की ई-पास मशीन नहीं चल पा रही है। इस वजह से खरीद नहीं शुरू हो पा रही है। मंगलवार को इंजीनियर ने आकर मशीन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली है। इंगोहटा में खरीद करने के लिए सुरेंद्र तिवारी को अधिकृत किया गया है। जल्द ही खरीद शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों जगह पर अभी तक 120 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। मौसम साफ होने के बाद इसमें इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed