{"_id":"63e932b55cfed24bd80bb111","slug":"dumper-collided-with-car-two-friends-died-hamirpur-news-c-12-1-77574-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कार से टकराया डंपर, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कार से टकराया डंपर, दो दोस्तों की मौत
Mon, 13 Feb 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। डंपर चालक को क्रेन की मदद से केबिन काटकर बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
सुमेरपुर कस्बा निवासी जितेंद्र की तबियत खराब थी। वह अपने दोस्त राहुल (25) पुत्र राजेंद्र सिंह भदौरिया व प्रशांत श्रीवास (22) के साथ कार से इलाज के लिए जिला अस्पताल आ रहा था। रविवार की दोपहर कुछेछा स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से दूसरे वाहन को ओवरटेक करता हुआ डंपर कार से टकरा गया। हादसे में कार चला रहे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत व जितेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। प्रशांत की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया देर शाम कानपुर में प्रशांत की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर में फंसे चालक सुमेरपुर के कुंडौरा निवासी देवी प्रसाद (35) को क्रेन की मदद से केबिन काटकर बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा है। यातायात बहाल करा दिया गया है।
कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने कहा कि डंपर चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गिट्टी खालीकर लौट रहा था ट्रक
कबरई -सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव निवासी डंपर चालक देवीप्रसाद (29) ने बताया कि वह अपनी गाड़ी मौदहा में खड़ी करके अपने साथी कबरई निवासी लाला के साथ आनूपुर मोड़ से गिट्टी खाली करके कबरई को जा रहे थे।
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
भरुआ सुमेरपुर। सड़क हादसे में मृतक राहुल घर का इकलौता चिराग था। उसकी की शादी तीन वर्ष पूर्व इंगोहटा निवासी आरती सिंह के साथ हुई थी। इसके तीन माह की बच्ची आरुल है। वह खेती बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पिता राजेंद्र उर्फ पप्पू सिंह, चाचा महेश भदौरिया, मां आशा सिंह, पत्नी आरती सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। वार्ड के सभासद उमाकांत बाबा, सोनू गुप्ता आदि लोग मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।