फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Due to lack of blood, she was driven away from the district women's hospital, delivery took place in a private hospital

Hamirpur News: खून की कमी बताकर जिला महिला चिकित्सालय से भगाया, निजी अस्पताल में हुआ प्रसव

Thu, 25 May 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of blood, she was driven away from the district women's hospital, delivery took place in a private hospital
हमीरपुर। प्रसव कराने जिला महिला अस्पताल आई महिला को सीएमएस ने ऑपरेशन थियेटर से खून की कमी बताकर भगा दिया। बाद में उसका प्रसव एक निजी अस्पताल में कराया गया। सीएमएस की नाराजगी का कारण महिला के पति द्वारा जच्चा बच्चा सही रखने की विनती करना बताया गया। सीएमएस के इस व्यवहार से आहत पीड़िता के पति ने जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंथ से शिकायत की। गुरुवार को जांच के लिए अतिरिक्त एसडीएम कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ महिला अस्पताल पहुंचे। वहां की व्यवस्थाएं चेक करने के साथ भर्ती महिलाओं के भी बयान लिए।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव पीड़िताओं का आर्थिक उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा। चिकित्सकों की तानाशाही के चलते यहां प्रसव कराने आने वाले प्रसव पीड़िताओं के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव निवासी प्रभात कुमार सिंह के साथ हुआ। प्रभात ने बताया कि उनकी पत्नी सतरूपा सिंह को प्रसव पीड़ा होने के चलते वह जिला महिला चिकित्सालय लाए। जहां छह हजार रुपये में सीजर प्रसव कराने के लिए छह हजार रुपये जमा कराए गए। साथ ही उसे नर्स ऑपरेशन थियेटर में ले गई। जैसे ही सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम वहां पहुंची उसने उनसे जच्चा बच्चा सुरक्षित रखने की विनती की। जिससे वह नाराज हो गई और वहां से पत्नी को खून की कमी बता भगा दिया गया। बताया कि जिसके बाद वह एक निजी अस्पताल ले गया। जहां बिना खून की जरुरत बताए सीजर प्रसव कराया गया। मामले की शिकायत उसने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत बुधवार को जिले में मौजूद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंथ से की। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को अतिरिक्त एसडीएम खालिद अंजुम ने प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों के साथ महिला चिकित्सालय पहुंच मामले की जांच के साथ व्यवस्थाएं देखी साथ ही वहां भर्ती महिलाओं के बयान लिए गए। एसडीएम ने बताया कि यह सामान्य निरीक्षण है। शिकायत के संबंध में सीएमएस से बात की गई है। सीएमएस डा. फौजिया अंजुम ने बताया कि न उन्होंने महिला को न भगाया है और न ही रेफर किया है। उसे उसके परिजन स्वयं लेकर चले गए। कहा कि महिला के पति द्वारा जच्चा बच्चा को सुरक्षित रखने की गारंटी लेने की बात पर बहस की जा रही थी। जिस पर उन्हें समझाया गया कि हम डॉक्टर है भगवान नहीं। इसी बात पर वह उसे ले गए हैं।जो भी आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed