फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Due to domestic dispute, the youth hanged himself, died

Hamirpur News: गृह कलह के चलते युवक ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 25 May 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, the youth hanged himself, died
बिवांर(हमीरपुर)। गृह कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के विभूनी गांव निवासी सुघरवीर वर्मा ने बताया कि पुत्र पंकज(22) रोजाना सुबह जल्दी जाग जाता था, लेकिन गुरुवार को जब उसके दरवाजे साढ़े नौ बजे तक नहीं खुले तो उसके कमरेे का दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो खिड़की से देखा तो पंकज का फंदे से लटक रहा था। पंकज सूरत स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब चार माह से वह गांव में ही रह रहा था। पंकज अपनी पढ़ाई महोबा में अपनी बुआ के घर रहकर की थी। वहीं उसको एक युवती प्रेम हुआ और दोनों ने शादी कर ली। दोनों के कोई संतान नहीं हुई थी। परिजन भी शादी का विरोध करते थे। जिसके चलते आए दिन घर में कलह होती थी। पत्नी भी कुछ महीनों से अपने मायके में ही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed