{"_id":"6340731ad47936386953996a","slug":"drunken-ruckus-stone-pelting-on-police-hamirpur-news-knp7220971166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक ने पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक ने पुलिस पर किया पथराव
Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पचखुरा बुजुर्ग में गुरुवार की देर रात एक युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस के पहुंचते ही युवक ने छत पर खड़े होकर पथराव कर दिया और पुलिस से बचने के लिए फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर युवक को दबोच कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को देर शाम पचखुरा बुजुर्ग निवासी पन्ना लाल वर्मा ने शराब के नशे में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को देखकर युवक छत में चढ़ गया और पथराव करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो कमरा बंद करके फंदा लगाने का नाटक शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को थाने ले आई। युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने की बात गलत है। युवक नशे में धुत होकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था और खुद को कमरे में बंद कर रखा था। जिसे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पकड़कर थाने ले आई। इसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन