{"_id":"61c61404d97a9d68a2433bc8","slug":"don-t-be-tempted-by-cyber-criminals-hamirpur-news-knp6715187127","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न की शिकायत हैल्पलाइन पर करें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न की शिकायत हैल्पलाइन पर करें छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 24 एचएएमपी 45 राठ के आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी देते एसआई दारा सिंह। संवाद
साइबर अपराधियों के प्रलोभन में न आएं
छात्राएं उत्पीड़न की शिकायत हेल्पलाइन पर करें
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। कोतवाली पुलिस द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कानून व यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधियों के प्रलोभन में आने से बचने की सलाह दी गई।
उपनिरीक्षक दारासिंह ने कहा कि छात्रों को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें। सही जानकारी देकर ही अपना अकाउंट बनाएं। कार्यक्रम में उन्होंने महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित साइबर क्राइम से जुड़ी बातें बताईं।
कहा कि साइबर अपराधी तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों को शिकार बनाते हैं। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आकर इससे बचने की जरूरत है। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 101 चलाए जा रहे हैं। शोषण के खिलाफ महिलाएं इन पर शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। यातायात कांस्टेबल अवधेश कुमार ने नियमों की जानकारी दी। इस दौरान महिला कांस्टेबल सरिता, संस्था के राधेश्याम गुप्ता, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।