फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Do Thresring female workers flew to pieces

थ्रेसरिंग करते महिला मजदूर के चीथड़े उड़े

Mon, 20 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do Thresring female workers flew to pieces
 सिसोलर थाने के चांदीकलां गांव में फसल की थ्रेसिंग कर रही महिला मजदूर की पुली में साड़ी फंसने से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चांदीकलां निवासी जोगेंद्र सिंह के खेत पर थ्रेसरिंग का कार्य ट्रैक्टर से हो रहा था। इस कार्य में जनपद बांदा शहर से करीब 10 मजदूर फसल कटाई करने आए हैं। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे किसान के खेत में ट्रैक्टर से थ्रेसरिंग के  कार्य में  सुमन (40) पत्नी जगाती निषाद निवासी शंभुनगर बांदा लगी हुई थी । तभी उसकी साड़ी का पल्लू थ्रेसर की पुली में लिपट गया और वह थ्रेसर में लिपटती चली गई। उसके शरीर के कई चिथड़े उड़ गए। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में बांदा जनपद के बड़ी संख्या में मजदूर आकर फसलों की कटाई के साथ मजदूरी करते है। भारी अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के  बीच मजदूर चांदीकलां गांव में किसानों की फसलों की कटाई कर रहे हैं। किसानों व मजदूरों को कृषि कार्य में शारीरिक क्षति पर मंडी समिति के सहायता धनराशि दी जाती है। लेकिन बाहरी जनपद की मजदूर महिला की मौत पर उसे इस मदद से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed