{"_id":"64cbeab09efef66f58089866","slug":"do-i-know-everything-behind-the-scenes-governor-hamirpur-news-c-12-1-knp1069-354581-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे के पीछे क्या मुझे सब पता है : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दे के पीछे क्या मुझे सब पता है : राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जनपद दौरे पर आईं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। योजनाओं की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड की प्रगति को लेकर डीएम व सीएमओ से नाराजगी जताई। उन्होंने शासन की जानकारी होने की बात कहते हुए कहा कि पर्दे के पीछे क्या है उन्हें सब पता है, इसे छिपाने की जरूरत नहीं है।
कलक्ट्रेट सभागार में राज्यपाल ने केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय वित्तायोग का बजट खर्च न किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि इससे गांव व आंगनबाड़ी केंद्रों को संवारा जा सकता था। वहीं अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आगाह किया। कहा कि उन्होंने 20 वर्ष शासन में काम किया है। उन्हें पता है कि पर्दे के पीछे क्या है। पर्दा लगाकर छिपाने से कोई लाभ नहीं। इसके अलावा जिले में आयुष्मान कार्ड 50 फीसदी से कम बने होने पर नाराजगी जताई। वहीं, जीआईसी व जीजीआईसी में की गई तैयारियां धरी रह गई।
भरुआ सुमेरपुर में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले लक्ष्य बुंदेलखंड जन सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार भारतवंशी राज्यपाल से मिलने न पहुंच जाए इस आशंका से प्रशासन ने तड़के ही घर में ताला डाल दिया। लेकिन वह प्रशासन को चमका देकर दीवार फांदकर कुछेछा तक जा पहुंचे। मौदहा एसडीएम ने उन्हें हिरासत में लेकर सुमेरपुर थाने भिजवा दिया। जहां वह सारा दिन नजरबंद रहे। राज्यपाल के जाने के बाद रिहा कर दिया गया। वहीं सपा नेता मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीटू यादव को सदर कोतवाली में नजरबंद रखा गया।
विज्ञापन
सुबह नेशनल हाईवे में यातायात रोक दिए जाने से लोग परेशान रहे। दोपहर 12 बजे कुछेछा से कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौटने के बाद यातायात बहाल किया गया। वहीं बुधवार को उरई से कार द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से स्टेट हाईवे राठ हमीरपुर मार्ग से आने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन मुस्करा से लेकर हमीरपुर तक हलाकान रहा। स्टेट हाईवे में पुलिसकर्मी बेसहारा गोवंश को हटाने में जुटे रहे।