{"_id":"6b0b19bc2740f3635f02c3b6","slug":"dm-inspects-23-booths-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-148247-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 23 बूथों का डीएम ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित बीएलओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 23 बूथों का डीएम ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित बीएलओ को नोटिस
विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 10- बूथ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। सूचना विभाग
हमीरपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने हमीरपुर, राठ और सरीला तहसील के नौ मतदान केंद्रों के 23 बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड गोहांड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नदना में बीएलओ श्याम करन अनुपस्थित मिले। डीएम ने बीएलओ और राठ के एईआरओ (तहसीलदार) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने सभी बीएलओ को निर्धारित समय तक बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं और पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर प्राथमिकता से ध्यान देने को कहा। बूथों पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखने तथा हेल्प डेस्क से नागरिकों को सहायता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच लें। नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं और विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।