{"_id":"62c87b560ba54a3ade7d669c","slug":"dm-got-orphan-children-admitted-in-school-hamirpur-news-knp7065578167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की पहल पर अनाथ बच्चों को मिला स्कूल में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की पहल पर अनाथ बच्चों को मिला स्कूल में दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाधिकारी ने दो अनाथ बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया है।
भरुआ सुमेरपुर निवासी विधवा महिला सुनीता ने जिलाधिकारी डॉ. भूषण त्रिपाठी को बताया कि बच्चों के मां-बाप का देहांत हो चुका है। वह अपने नातियों की देखभाल कर रही है। फीस जमा न होने पर टीसी न मिलने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए
तत्काल समाज कल्याण अधिकारी , जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को मौके पर बुलाकर बच्चों की तत्काल टीसी दिलाने तथा दोनों बच्चों का दाखिला कराने के निर्देश दिए। जिस पर चंदन (11) वर्ष का दाखिला कक्षा सात में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में कराकर उसे तुरंत ही ड्रेस आदि दिलाकर स्कूल भेजा गया। वहीं महिला के दूसरे नाती योगेश (नौ ) का कक्षा चार में प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर में दाखिला दिलाकर स्कूल भेजा गया है। जिलाधिकारी ने महिला को विधवा पेंशन मिलने प्रोबेशन अधिकारी को फॉर्म भरकर विधवा पेंशन योजना में शामिल करने तथा अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत शामिल करने के निर्देश दिए। प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि महिला ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है, जो भी पात्रता होगी महिला और बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।