फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   District Magistrate's order ineffective; stray cattle roaming the streets.

Hamirpur News: जिलाधिकारी का आदेश बेअसर सड़कों पर घूम रहा बेसहारा गोवंश

Tue, 01 Sep 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate's order ineffective; stray cattle roaming the streets.
फोटो 01 एचएएमपी 25- हाईवे पर बैठे गोवंश को हटाती पुलिस। राहगीर
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद कस्बे में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। हाईवे और स्टेट हाईवे पर ये गोवंश आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। सोमवार रात एचयूएल के समीप हाईवे किनारे बैठे एक गोवंश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर गोवंश को सड़क किनारे कराया। उन्होंने पशुपालन विभाग को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोमवार को अधिकारियों को बेसहारा गोवंश सड़कों पर न दिखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दिनभर गोवंश भटकते नजर आते हैं। रात में वे हाईवे, फैक्टरी एरिया और बांदा मार्ग के स्टेशन रोड पर डेरा जमा लेते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि पशुपालक अपने पालतू गोवंश को रात में सड़कों पर छोड़ देते हैं। घायल गोवंश का तत्काल उपचार कराया गया। मंगलवार को अभियान चलाकर 70 पालतू गोवंश पकड़कर संरक्षित किए गए हैं। गोवंश छोड़ने वाले पशुपालकों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। दोबारा ऐसा होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंश संरक्षित होने से उनके स्थायी संरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed