{"_id":"670c1a7ae94fe845b403a796","slug":"dismissed-policeman-consumed-poison-due-to-depression-died-hamirpur-news-c-12-1-jhs1001-860941-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बर्खास्त सिपाही ने डिप्रेशन में खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बर्खास्त सिपाही ने डिप्रेशन में खाया जहर, मौत
Mon, 14 Oct 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के पचखुरा गांव में बीते शुक्रवार को बर्खास्त सिपाही ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी बीरन यादव (50) को फतेहगढ़ में कांस्टेबल के पद से एक वर्ष पूर्व बर्खास्त कर दिया गए थे। तब से वह गांव में रह रहे थे। शुक्रवार शाम सिपाही ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई।
भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि चाचा के परिवार में दो बेटे राहुल (23) व सचिन (19) और पत्नी संतोष कुमारी हैं। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सिपाही को बर्खास्त क्यों किया गया था, परिजन इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। (संवाद)