फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Died on husband's second marriage

दूसरे शादी करने से आहत पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Died on husband's second marriage
कुरारा। पति की दूसरी शादी से आहत मायके में रह रही विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के चाचा ने दामाद सहित ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मेन बाजार निवासी बाबू सिंह यादव ने बताया कि भतीजी शीलम की शादी 19 मई 2009 में फतेहपुर के चांदपुर निवासी विकास के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन भतीजी से दहेज की मांग कर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। ससुरालीजनों को समझाया गया मगर वह लोग नहीं माने। इस पर न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा दर्ज किया। इससे नाराज होकर ससुरालीजन शीलम के साथ मारपीट करने लगे और उसे घर से निकाल दिया। पति ने तलाक का मुकदमा न्यायालय में दायर कर दिया। इससे वह उदास रहने लगी। शीलम को जानकारी मिली कि पति ने 18 फरवरी को दूसरी शादी कर ली है। इससे आहत होकर उसने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पति विकास, ससुर रामगोपाल, सास किशोरी व ननदोई अरिमर्दन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed