फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Development Dr. partisan spirit will rise. Vandana

दलगत भावना से उठकर होगा विकास- डा. वंदना

Fri, 15 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Development Dr. partisan spirit will rise. Vandana
दलगत भावना से उठकर जिले का विकास कराया जाएगा और किसी के साथ भी पक्षपात नहीं होगा। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वंदना यादव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए पंडाल में डा. वंदना यादव को सुबह करीब 11.30 बजे डीएम संध्या तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक-एक कर जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सभी दलों के सदस्यों ने उन्हें समर्थन देकर निर्विरोध अध्यक्ष बनाया है। जिले में विकास कार्य कराकर वह इसका कर्ज चुकाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व हमीरपुर-महोबा कोआपरेटिव सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ममना ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रामाधार सिंह राजपूत, राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, सदर विधायक शिवचरन प्रजापति, पूर्व विधायक युवराज सिंह, पूर्व विधायक डा. अम्ब्रेश कुमारी, जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव, संतराम राजपूत, रईस अहमद, इदरीश अहमद, कांग्रेस के युगराज सिंह भदौरिया, शिवशरण सिंह, हरीशरण सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।


इस मौके पर विष्णु शंकर शिवहरे, अरुण अग्रवाल, सीपू सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, गोलू पठान, वंशगोपाल यादव, राजेश श्रीवास, शिवप्रकाश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य कौशल किशोर द्विवेदी, सौरभ यादव, हरीओम सिंह, माया दीक्षित, देवकी रानी आदि मौजूद रहीं। समाजसेवी अनवर खान व जलीस खान ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed