फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand fulfilled, little Brajesh's family got accommodation

Hamirpur News: पूरी हुई मांग, नन्हें ब्रजेश के परिवार को मिला आवास

Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demand fulfilled, little Brajesh's family got accommodation
हमीरपुर। डिप्टी सीएम के हस्तक्षेत्र के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला के पैदा हुए नन्हें ब्रजेश के परिवार का आवास का सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कुछ दिन पहले बेटे से मिलने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को प्रार्थना पत्र दिया था। डिप्टी सीएम के आदेश पर एक कांशीराम कॉलोनी में आवास एलाट करा दिया गया है। नन्हे बृजेश के पिता अखिलेश प्रजापति ने बताया की उनकी पत्नी सपना की डिलेवरी होनी थी। उनको जिला अस्पताल में भर्ती नही कर रहे थे। उसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के इसकी जानकारी होने पर तत्काल एक्शन लिया। जब नन्हें बच्चे का जन्म हुआ तो उसके माता पिता ने उसका नाम ब्रजेश रखा। उसके बाद जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को यह पता चला तो उन्होंने उस बच्चे से मिलना चाहा और वह हमीरपुर आकर नन्हे ब्रजेश से मिले। उसके माता पिता ने अपने बच्चे के लिए उनको प्रार्थना पत्र दिया। बच्चे की पढ़ाई व रहने के लिए आवास दिलाया जाने की मांग की। उसके बाद डिप्टी सीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नन्हे ब्रजेश के परिवार को आवास मिल गया। आवास मिलने पर परिवार व रिश्तेदारों में खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed