{"_id":"6a2d9a02f18af452dd0b7079","slug":"demand-for-a-halt-of-the-jabalpur-chitrakoot-express-at-ichauli-station-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-141316-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: इचौली स्टेशन पर जबलपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: इचौली स्टेशन पर जबलपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 20- इचौली रेलवे स्टेशन में डीआरएम को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। झांसी मंडल में खैरार-इचौली-अकौना रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण, इलेक्ट्रॉनिक व इंटरलॉकिंग कार्य का शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने निरीक्षण किया। इस दाैरान लोगों ने उनसे इचौली रेलवे स्टेशन पर जबलपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई।
डीआरएम अनिरुद्ध सिंह ने खैरार, इचौली और अकौना स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज निर्माण, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई एवं लंबाई सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा की। इस दाैरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदीपक निषाद, ओमहरि साहू और रविकरण द्विवेदी ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है लेकिन ट्रेन का ठहराव न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
डीआरएम ने आश्वस्त किया कि मांग पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है। कहा कि रेलवे लाइन दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध होगा। उनके आश्वासन से क्षेत्रीय नागरिकों में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।