फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of woman riding bike

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 22 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of woman riding bike
अस्पताल में रोता बिलखता मृतका का पुत्र व इनसेट में घायल अरुण कुमार। - फोटो : Amar ujala

मुख्यालय के निकट सिटी फारेस्ट के पास फोरलेन पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और बेटा घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से गंभीर घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था, जबकि सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


महोबा जनपद व कोतवाली के सुभाष नगर निवासी अरुण कुमार (32) की पत्नी संतोषी (30) की बहन कल्ली कालपी में रहती है। उसकी बेटी की 23 नवंबर को शादी है। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए अरुण कुमार अपनी पत्नी संतोषी व पुत्र अजय कुमार (14) के साथ मंगलवार को बाइक से कालपी जा रहे थे। तभी मुख्यालय के निकट सिटी फारेस्ट के पास कालपी फोरलेन पर दोपहर करीब तीन बजे पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। संतोषी के सिर में गहरी चोट आईं। जबकि अरुण कुमार को हेलमेट लगाने होने से कम चोटें आईं। साथ ही पुत्र अजय को भी मामूली चोट आईं। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक एके सिंह ने बताया कि महिला के सिर व सीने में गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद इसी के चलते उसकी मौत हुई है।मुख्यालय के निकट सिटी फारेस्ट के पास फोरलेन पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और बेटा घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से गंभीर घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था, जबकि सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed