{"_id":"653410733f20c62bc8007af5","slug":"dabangs-surrounded-the-mining-team-and-took-away-the-truck-loaded-with-mooring-without-royalty-hamirpur-news-c-12-1-knp1080-447864-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खनिज टीम को घेरकर बिना रायल्टी का मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खनिज टीम को घेरकर बिना रायल्टी का मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अवैध खनन परिवहन को लेकर चेकिंग करने पहुंची खनिज टीम को घेरकर 25 दबंग बिना रायल्टी का ट्रक छुड़ा ले गए। खनिज इंसपेेक्टर की तहरीर पर ललपुरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
खान अधिकारी वशिष्ठ यादव का कहना है कि शनिवार को सुबह 10 बजे खनिज इंस्पेक्टर पंकज सहुरापुर मार्ग पर खदानों से आ रहे ट्रकों को चेक कर रहे थे। तभी एक ट्रक बिना रायल्टी के मिला। जिस पर चालक मालिक को फोन कर दिया। बताया कि तभी वहां पर महेश शर्मा अपने करीब 25 साथियों के साथ आ धमके और टीम को घेर कर अभद्रता की। नोंकझोंक के बीच बिना रायल्टी का ट्रक छुड़ा ले गए। ललपुरा थाना प्रभारी संगीता यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।