फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,hamirpur news,ramjaan

पवित्र रमजान की कद्र करनी चाहिए

Tue, 13 Apr 2021 05:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
cultural,hamirpur news,ramjaan
मौदहा (हमीरपुर)। पवित्र माह रमजान की कद्र करनी चाहिए। रमजान उल मुबारक के तीन अशरे होते हैं। शहर के पेश इमाम हाफिज मौलाना सैय्यद करामत उल्ला ने कहा पहले दस दिन अल्लाह से रहमत की तलाश करने के लिए सबसे अच्छे हैं, क्योंकि उसमें रहमत की कोई तादाद नहीं होती। रोजा भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है। इसका मकसद बहुत अहम और गहराइयों वाला है। यही वजह है की हर धर्म मजहब में किसी न किसी शक्ल में रोजा या वृत होता है। तकरीबन 15 घंटे तक बिना खाए पिए सख्त गर्मी में यह तपस्या तंगहाली और फांकाकशी से आए दिन जूझने वालों की तकलीफों का एहसास कराने के साथ ही उनके लिए हमदर्दी पैदा करती है।
विज्ञापन

रोजा न सिर्फ भूख, प्यास का एहसास कराता है, बल्कि सभी बुरे कामों, झूठ, चुगली और दूसरी तमाम बुराइयों और दूसरों को तकलीफ देने के कामों से रोकता है। रोजा हमदर्दी का जज्बा पैदा करता है। कहा, बहुत से लोग फांकाकशी के हालत में जी रहे हैं। रोजदार अपनी इफ्तारी से कुछ हिस्सा उन तक पहुंचाएं और अपने अंदर अल्लाह की इबादत के साथ ही उसकी मखलूक की खिदमत का जज्बा पैदा करें। दुआ करें कि अल्लाह तबारक तआला इस वबा (महामारी) को पूरी दुनियां से और खुसूसन हमारे मुल्क से इसका खात्मा फरमाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed