फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural

धार्मिक स्थलों का कायाकल्प अधर में, राजकीय निर्माण निगम कर चुका है धार्मिक स्थलों का सर्वे

Tue, 14 Jul 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
cultural
झलोखर गांव में पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया भुंइयारानी का मंदिर - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण होना है। जिले के सात मंदिरों का सुंदरीकरण के लिए राजकीय निर्माण निगम ने सर्वे भी किया था। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। लेकिन शासन से बजट न मिलनेे के कारण ऐतिहासिक मंदिरों की दुर्दशा जस की तस है।
विज्ञापन

जनपद में सात प्राचीन ऐतिहासिक मंदिरों की चर्चा दूर-दूर तक है। मंदिर के दर्शन करने के लिए यहां देश, विदेश से भी लोग आते हैं। लेकिन मंदिरों का सुंदरीकरण न कराए जाने से अपनी व्यथा सुना रहे हैं। जिले के चौरादेवी मंदिर, कल्पवृक्ष परिसर, सुमेरपुर में गायत्री तपोभूमि, विरक्त आश्रम मौदहा में बाबा निजामी दरगाह कम्हारिया शरीफ, राठ का सागर तालाब व कुरारा में भैरवदेवी, भुवनेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन व घूमने के लिए लोग आते हैं।
विज्ञापन

यह मंदिर अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। सातों मंदिरों के कायाकल्प के लिए राजकीय निर्माण निगम ने सर्वे कर इनमें बोर्ड भी लगाएं हैं। जिसकी रिपोर्ट केंद्र व राज्य सरकार को सौंपी गई, लेकिन शासन से बजट पास न होने के कारण मंदिरों का कायाकल्प नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुइयांरानी मंदिर के तालाब में स्नान से दूर होती बीमारियां
झलोखर के भुंइयारानी मंदिर से सटा एक प्राचीन तालाब है। मान्यता है कि इस तालाब में स्नान करने से त्वचा संबंधी बीमारी से लोगों को निजात मिलती है। कई दशक पहले लोग तालाब में स्नान करते थे। लेकिन अब तालाब में स्नान करने से लोग परहेज करते हैं। गांव के राम मनोहर प्रजापति, सत्येंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा ने बताया तालाब किसी जमाने में बड़ा ही रमणीक था। लेकिन तालाब किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर लिए है। घरों से गंदा पानी भी इस तालाब में गिरता है।

मंदिर की मिट्टी लगाने से दूर होती गठिया
मंदिर में बुंदेलखंड के आसपास और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। गांव के अखिलेश सिंह गौर ने बताया मंदिर की मिट्टी लगाने से असाध्य बीमारी गठिया व बात रोग ठीक होता है। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद चुटकी भर मिट्टी शरीर में लगाने से बीमारियां दूर होती हैं।

भुंइयारानी मंदिर के पास बना तालाब

भुंइयारानी मंदिर के पास बना तालाब- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed