{"_id":"5e3864068ebc3e4b6613d78e","slug":"cultural-hamirpur-news-knp5423295134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीद कलश की मिट्टी को किया नमन, जलियांवाला बाग के शहादत के सौ वर्ष पूरे होने पर निकाली शहीद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीद कलश की मिट्टी को किया नमन, जलियांवाला बाग के शहादत के सौ वर्ष पूरे होने पर निकाली शहीद यात्रा
विज्ञापन
राठ में अमर शहीद यात्रा निकालते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। जलियांवाला बाग शहादत के सौ वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अमर शहीद कलश यात्रा निकाली और यात्रा कस्बा पहुंचने पर लोगों ने शहीदों की मिट्टी को नमन किया। इस दौरान बीएनवी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अखंड मंदिर में परिषद के प्रांतीय मंत्री तरुण वाजपेयी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मां शारदा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा झांसी की रानी नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई द्वारा अंग्रेजों से संघर्ष का सजीव मंचन किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। अमर शहीद कलश यात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया सहित लोगों ने जालियांवाला बाग की मिट्टी को छूकर नमन किया।
यात्रा में बाल मंदिर इंटर कालेज, सुमन भारती बालिका विद्यालय आदि के छात्र छात्राएं 50 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले। नगर भ्रमण के बाद यात्रा उरई के लिए रवाना हो गई। सुमन भारती की प्रधानाचार्या प्रवेश तिवारी, नीरज द्विवेदी, आशीष निगम, सिद्ध तिवारी, प्रवीण लखेरा, मयंक उपाध्याय, जयप्रकाश साहू, शिवम गुप्ता, दीपक पाठक, पीयूष गोल्ड, राज सोमवंशी आदि मौजूद रहे।

बीएनवी डिग्री कालेज में झांसी की रानी नाटक प्रस्तुत करतीं छात्राएं- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन