{"_id":"69372033575397ff2d0f9b57","slug":"crowds-of-farmers-flock-to-urea-fertilizer-centers-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133447-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यूरिया खाद के लिए केंद्रों में उमड़ रही किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यूरिया खाद के लिए केंद्रों में उमड़ रही किसानों की भीड़
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी में स्थित सहकारी समिति में खाद वितरित के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा काटा। तहसीलदार दिलीप कुमार लेखपाल सावित्री पाल ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को टोकन वितरित किए।
क्षेत्र में यूरिया खाद को किसान इधर उधर भटक रहा है। परंतु खाद नही मिल रही है। प्राइवेट दूकानों से किसानों को महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है।
सोमवार को क्रय विक्रय केन्द्र के प्रभारी उमाकांत बादल ने बताया कि केन्द्र में डीएपी खाद का वितरण किया गया। जिसमें 80 किसानों ने डीएपी खाद ली। बताया कि यूरिया खाद नहीं आईं हैं। आने पर जिन किसानों को टोकन वितरण किये गए थे उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पहाड़ी गढ़ी गांव में यूरिया खाद का वितरण होने पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में 600 किसानों को टोकन वितरित करायें। जिसमें दौ सौ किसानों को ही खाद मिल सकी। बाकी 400 किसान मायूस होकर वापस घर लौट गए।