फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crowd of devotees gathering in Devi temples and pandals

Hamirpur News: देवी मंदिरों व पंडालों में उमड़ रही भक्ताें की भीड़

Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathering in Devi temples and pandals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को पूजा पंडालों व मंदिरों के श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडालों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। आज माता के कात्यायिनी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने माता का पूजन कर अपनी संतानों की लंबी आयु की कामना की।
मुख्यालय में आस्था के केंद्र चौरादेवी मंदिर में भोर में मंगला आरती कराई गई। इसके बाद भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मंदिर के बाहर परिसर में फूल, माला व चुनरी की दुकानें सजी रही। वहीं पूजा पंडालों की बात करें तो शाम होते ही भक्तिगीत बजने शुरू हो गए। वहीं श्रद्धालु प्रसाद वितरित कराने को अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। शहर के विवेक नगर, ग्वालटोली, रमेड़ी, देवादास मंदिर, रहुनियां धर्मशाला, कालपी चौराहा में पंडाल काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

गौरादेवी, बड़ी माता, काली माता मंदिर के साथ गायत्री मंदिर में सुबह से देर शाम तक पूजन का क्रम जारी रहा। ज्योतिषाचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि माता का छठवां कात्यायिनी स्वरूप नारी शक्ति और मातृ शक्ति का सजीव चरित्र है। माता को मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। माता की उपासना से भक्त की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतान प्राप्ति के लिए माता की आराधना करना लाभकारी माना गया है। पूजा से भक्त को मोक्ष मिलता है। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनकी पूजा से भक्त अलौकिक तेज और कांतिमय हो जाता है। शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल ने मुख्यालय के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया। कोतवाल दुर्गविजय सिंह अपनी टीम के साथ देवी पंडालों में आरती के समय भ्रमण करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed